बरेली: डा. केएन कांडपाल को मिला बेस्ट लाइब्रेरियन अवार्ड
बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के मुख्य तकनीकी अधिकारी डा. केएन कांडपाल को सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालयध्यक्ष पुरस्कार (बेस्ट लाइब्रेरियन अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। डा. कांडपाल को यह पुरस्कार असम कृषि विश्वविद्यालय, जारेहाट में एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरियन एंड डाक्यूमेंटलिस्ट्स ऑफ इंडिया के द्वितीय अंतराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में दिया गया। डा. कांडपाल को …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के मुख्य तकनीकी अधिकारी डा. केएन कांडपाल को सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालयध्यक्ष पुरस्कार (बेस्ट लाइब्रेरियन अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। डा. कांडपाल को यह पुरस्कार असम कृषि विश्वविद्यालय, जारेहाट में एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरियन एंड डाक्यूमेंटलिस्ट्स ऑफ इंडिया के द्वितीय अंतराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में दिया गया।
डा. कांडपाल को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सभी संस्थानों के पुस्ताकालयध्यक्षों में चयनित किया गया।
डा. कांडपाल को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान पुस्तकालयों को ऑनलाइन माध्यम से सुचारु रखने तथा उनके डिजिटल फार्म को प्रयोग में लाने तथा उनके उपयोगकर्ताओं को इस माध्यम से जोड़ने तथा कृषि विश्वविद्यालयों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दिया गया।
ये भी पढ़ें-
