बरेली: हज यात्रा की पहली किश्त जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। हज यात्रा की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तारीख  समाप्त हो रही है। लेकिन अभी हज पर जाने वाले बहुत से यात्रियों ने किश्त जमा नहीं की। जिसके बाद बरेली हज सेवा समिति ने हज यात्रा के लिए जमा होने वाली पहली किश्त की तारीख बढ़ाने की मांग की है। बरेली हज …

बरेली,अमृत विचार। हज यात्रा की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तारीख  समाप्त हो रही है। लेकिन अभी हज पर जाने वाले बहुत से यात्रियों ने किश्त जमा नहीं की। जिसके बाद बरेली हज सेवा समिति ने हज यात्रा के लिए जमा होने वाली पहली किश्त की तारीख बढ़ाने की मांग की है।

बरेली हज सेवा समिति ने हज कमेटी ऑफ इंडिया से किश्त जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की है। बरेली हज सेवा समिति के प्रवक्ता अहमद उल्लाह वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से हज यात्रा की पहली किश्त जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि आजमीन की सहूलियत के लिये तिथि को बढ़ाया जाये।

वहीं बरेली हज सेवा समिति के हेल्पलाइन प्रभारी नजमुल एसआई खान ने बताया कि हज यात्रियों की सहूलियत के लिये बिहारमान नगला पीलीभीत रोड डेलापीर मंडी से आगे अमीन क्लीनिक स्थित डा. शमीम अहमद खान से आजमीन ए हज अपना फिटनेस सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं, हज यात्रियों के लिए हर यह सेवा निःशुल्क है।

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने बताया कि हज यात्रा की पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 6 मई है। चयनित आजमीन हज यात्रा की पहली किस्त 81 हजार रुपये 6 मई तक हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा बताये गये खाते में जमा करें।

ये भी पढ़ें-

बरेली: वैक्सीनेशन केंद्र पर पेयजल व्यवस्था नहीं, इमरजेंसी से व्हील चेयर गायब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका