इटावा: दबंगों के कब्जे से अपनी जमीन बचाने के लिये मां-बेटी ने किया भूख हड़ताल
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रैंड्स कालोनी क्षेत्र में दबंगो के कब्जे से अपनी जमीन बचाने के लिये एक युवती और उसकी विधवा मां भूख हड़ताल पर बैठ गयी है। अशोकनगर मुहाल निवासी मीना देवी की दुकान पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को …
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रैंड्स कालोनी क्षेत्र में दबंगो के कब्जे से अपनी जमीन बचाने के लिये एक युवती और उसकी विधवा मां भूख हड़ताल पर बैठ गयी है। अशोकनगर मुहाल निवासी मीना देवी की दुकान पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजा है।
मीना देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है जिसके बाद दबंग पीड़ित परिवार पर हावी है और उनसे त्रस्त होकर मां-बेटी ने इटावा मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर भूख हड़ताल शुरू की है। मीना की बेटी कोमल कुशवाह का कहना है कि उसके ताऊ के बेटे ने दबंगई दिखाते हुए उसकी दुकान पर कब्जा तो किया ही है साथ ही उसके जमीन पर गिराकर गिराकर कर पीटा भी है। पुलिस दबंगों से मिली हुई है और उनकी मदद करने के लिए तैयार नही है।
पीड़ित महिला ने अपने ही परिवार के चंद्रशेखर, उनकी पत्नी राम जानकी, शीतल,हरिओम को आरोपी बनाया है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि एक वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के बाद थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस दबंगो के कब्जे से दुकान को खाली नहीं करा पा रही है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: दबंगों के कब्जे से अपनी ही जमीन नहीं छुड़वा पा रही पुलिस, हिम्मत इतनी कि बो रहे फसल
