रायबरेली: पिता ने चाकू से गला रेतकर बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली। बेटी के चरित्र को लेकर परेशान पिता ने बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस ने पिता को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के गांव खुशरू पुर की है। यहां के रहने वाले एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या पिपरमेंट के खेत में कर दी …
रायबरेली। बेटी के चरित्र को लेकर परेशान पिता ने बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस ने पिता को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के गांव खुशरू पुर की है। यहां के रहने वाले एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या पिपरमेंट के खेत में कर दी है। बेटी का गला चाकू से रेता गया है। घटना रात की बताई जाती है।
शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में युवती का शव देखा तो मामले की जानकारी हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और आरोपित पिता विजय कुमार को भी आला कत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय कुमार ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि बेटी की चरित्रहीनता से परेशान था। इसलिए उसने हत्या की है।
पढ़ें- गाजियाबाद: कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
