IPL 2022: 157 KMPH…बॉलर नहीं ये आग है! उमरान मलिक ने डाली आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद, पर रन लुटाने में नंबर-1
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हुआ। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक ने 157 KMPH की रफ्तार से आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज बॉल डाली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए इस मैच में उमरान मलिक काफी …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हुआ। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक ने 157 KMPH की रफ्तार से आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज बॉल डाली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए इस मैच में उमरान मलिक काफी महंगे साबित हुए। उमरान मलिक ने गुरुवार को अपने चार ओवर में 52 रन दिए। डेविड वॉर्नर ने उनके एक ओवर में 21 रन बनाए, जबकि रॉवमैन पावेल ने 19 रन कूट दिए। उनकी गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगे। यानी 36 रन तो सिर्फ बाउंड्री से आए।
उमरान मलिक का आखिरी ओवर
- 19.1 ओवर- 153 KMPH
- 19.2 ओवर- 145 KMPH
- 19.3 ओवर- 154 KMPH
- 19.4 ओवर- 157 KMPH
- 19.5 ओवर- 156 KMPH
आपको बता दें कि उमरान मलिक ने लगातार आईपीएल 2022 में तूफानी स्पीड से बॉलिंग की है। वह लगभग हर मैच में सबसे तेज बॉलिंग के लिए अवॉर्ड भी ले चुके हैं। इसी आईपीएल में एक इंटरव्यू के दौरान उमरान मलिक ने कहा था कि वह जल्द ही 155 की स्पीड को पार करना चाहते हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में ऐसा कर भी दिया।
आईपीएल इतिहास की सबसे तेज डिलीवरी
- शॉन टैट- 157.71 KMPH
- उमरान मलिक- 157.00 KMPH
- एनरिक नॉर्किया- 156.22 KMPH
- उमरान मलिक- 156.00 KMPH
- एनरिक नॉर्किया- 155.21 KMPH
- उमरान मलिक- 154.80 KMPH
ये भी पढ़ें : IPL 2022, DC vs SRH: वार्नर और पॉवेल के विस्फोट से दिल्ली ने हैदराबाद को दी 21 रनों से मात
