अयोध्या: गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण, राहगीरों को हो रही समस्या, डीएम से की गई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तहसील क्षेत्र के नवसृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज से मसौधा जाने वाली सड़क बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे बरसात होने के कारण गढ्ढों में जलभराव हो गया है। राहगीरों को आने जाने में समस्याएं हो रहीं हैं। इस सड़क पर राहगीर रोजाना चोटहिल हो रहे हैं। प्रशासन …

अयोध्या। तहसील क्षेत्र के नवसृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज से मसौधा जाने वाली सड़क बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे बरसात होने के कारण गढ्ढों में जलभराव हो गया है। राहगीरों को आने जाने में समस्याएं हो रहीं हैं।

इस सड़क पर राहगीर रोजाना चोटहिल हो रहे हैं। प्रशासन और सम्बंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि सरयू नदी पर पुल बन जाने से गोण्डा के तरफ से आने वाले वाहनों का दबाव भी इस सड़क पर अधिक हो गया है। मसौधा ब्लॉक में के एम शुगर गन्ना मील होने के कारण किसानों के गन्ना ले जाने वाले वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं।

सड़क की स्थित खराब होने के कारण किसानों की ट्राली पलट जाने की शंका हमेशा बनी रहती है। क्षेत्र की सुचित्तागंज बड़ी बाजार होने के कारण इस सड़क पर हजारों लोगों का आना जाना हमेशा लगा रहता है।

क्षेत्र के किसान नेता राकेश वर्मा, फरीद अहमद,राम सागर रावत, दीनानाथ वर्मा, ध्रुव चंद वर्मा, नीरज वर्मा द्वारा जिला अधिकारी से इस सड़क की मरमत कराने की मांग कई बार की गई है, लेकिन अब तक समस्या से निजात नही मिल सकी है।

पढ़ें- बरेली: पुलिस लाइन में हादसा, बोरवेल के गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत 

संबंधित समाचार