बहराइच: मंदिर के निकट मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मंदिर के निकट एक महिला का शव शुक्रवार को पड़ा मिला। आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त करवाई गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कस्बा में हनुमान मंदिर है। मंदिर के …
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मंदिर के निकट एक महिला का शव शुक्रवार को पड़ा मिला। आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त करवाई गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कस्बा में हनुमान मंदिर है। मंदिर के निकट एक 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा मिला। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से महिला की शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पढ़ें-इलाहाबाद HC ने कहा- ‘मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना मौलिक अधिकार नहीं’
