Hollywood Debut: मई में आलिया भट्ट शुरू करेंगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, सामने आया शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आलिया भट्ट शादी के बाद वापस काम पर लौट गईं हैं। एक्ट्रेस अपने हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग शुरू करने के लिए मई के बीच तक यूके के लिए रवाना हो जाएंगी। वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। View this post on Instagram A …

मुंबई। आलिया भट्ट शादी के बाद वापस काम पर लौट गईं हैं। एक्ट्रेस अपने हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग शुरू करने के लिए मई के बीच तक यूके के लिए रवाना हो जाएंगी। वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

एक सोर्स ने बताया, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के शेड्यूल को पूरा करने के ठीक बाद आलिया भट्ट जासूसी थ्रिलर के मैराथन शेड्यूल के लिए यूके के लिए रवाना हो जाएंगी।

वह मई से अगस्त के आखिर तक टॉम हार्पर के डायरेक्शन वाली फिल्म की शूटिंग करेंगी। आलिया भट्ट अपने इंटरनेशनल डेब्यू के साथ ग्लोबली जाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

बताते चलें कि आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी प्रेम कहानी’ अगले साल 2023 में वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो सकती है। आलिया भट्ट अगले साल की शुरुआत तक अपने सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के बाद अपने पसंदीदा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ ‘बैजू बावरा’ पर काम शुरू कर देंगी।

पढ़ें- Nora Fatehi Photos : सिल्‍वर ड्रेस में कमर लचकाती नजर आईं नोरा फतेही, इंटरनेट पर मची खलबली

संबंधित समाचार