IPL 2022 : दिल का दर्द बना बदला! सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेविड वॉर्नर के बल्ले ने उगली आग, पूरा किया अपमान का हिसाब
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर चल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे वॉर्नर ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 बॉल पर 92 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद वॉर्नर ने कहा कि …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर चल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे वॉर्नर ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 बॉल पर 92 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद वॉर्नर ने कहा कि हमने देखा है कि पहले क्या हुआ था। ऐसे में मुझे मैच में प्रेरणा की जरूरत नहीं थी। मैच में जीत हासिल करना ही मेरे लिए सबसे शानदार रहा।
An absolutely pumped @AnrichNortje02 celebrating the big wicket of Williamson takes our @bolt_earth Supercharged Moment of the Match⚡?#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #DCvSRH#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals pic.twitter.com/gVVHh51HWp
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 6, 2022
वॉर्नर ने कहा, ‘यह पिच काफी शानदार थी। मैं जानता था कि यदि मैं अपने स्ट्रोक्स खेलूंगा, तो सब कुछ ठीक रहेगा। चुनौती सिर्फ मुंबई के मौसम की थी, जो काफी गर्म है। दूसरे छोर पर रोवमैन पॉवेल शानदार खेल रहे थे। उसे खेलते देखकर काफी मजा आया। आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। तब कुछ विवाद के बाद वॉर्नर ने ही सनराइजर्स टीम को छोड़ दिया था। ऐसे में अब उसी पुरानी टीम के खिलाफ रन बरसाकर वॉर्नर खुश नजर आए।
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 6, 2022
विवाद के बाद ही वॉर्नर ने छोड़ी दी थी सनराइजर्स हैदराबाद
वॉर्नर पिछले आईपीएल सीजन तक सनराइजर्स टीम के लिए ही खेल रहे थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में हैदराबाद टीम को 2016 में खिताब भी जिताया है। पिछले सीजन में वॉर्नर कुछ मैचों में रन नहीं बना पाए थे। इस कारण वॉर्नर और फ्रेंचाइजी के बीच कुछ अनबन भी हो गई थी। तब सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने वॉर्नर को बेंच पर बैठा दिया था। इस वजह से वॉर्नर ने भी फ्रेंचाइजी को छोड़ दिया था और खुद को मेगा ऑक्शन में लेकर गए। यहां दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिय।
ये भी पढ़ें : IPL 2022: 157 KMPH…बॉलर नहीं ये आग है! उमरान मलिक ने डाली आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद, पर रन लुटाने में नंबर-1
