बहराइच: किसान को रसेल वाइपर सांप ने काटा, लखनऊ रेफर
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा निवासी किसान गुरुवार रात को खेत से वापस घर साइकिल से घर आ रहे थे। तभी रास्ते में रसेल वाइपर सांप ने तीन चार जगह काट लिया। गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मोती पुर थाना क्षेत्र के उर्रा टेपरा निवासी सोबरन मौर्य (49) किसान हैं। …
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा निवासी किसान गुरुवार रात को खेत से वापस घर साइकिल से घर आ रहे थे। तभी रास्ते में रसेल वाइपर सांप ने तीन चार जगह काट लिया। गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
मोती पुर थाना क्षेत्र के उर्रा टेपरा निवासी सोबरन मौर्य (49) किसान हैं। साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। किसान का खेत ककरहा रेंज के जंगल से सटा हुआ है। गुरुवार रात को सोबरन खेत देखने साइकिल से गए थे।
रात आठ बजे के आसपास को वह साइकिल से वापस घर आ रहे थे। तभी रास्ते में रसेल वाइपर सांप ने पैर में कई जगह काट लिया। किसान को सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
पढ़ें-अयोध्या: बदमाशों ने बुजुर्ग किसान को मारी गोली, लखनऊ रेफर
