बाराबंकी: दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी। थाना रामनगर व देवा क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना थाना क्षेत्र रामनगर की है। यहां एक 25 वर्षीय युवक बिठौरा गांव निवासी लालू यादव पुत्र सियाराम यादव ने अज्ञात …
बाराबंकी। थाना रामनगर व देवा क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना थाना क्षेत्र रामनगर की है। यहां एक 25 वर्षीय युवक बिठौरा गांव निवासी लालू यादव पुत्र सियाराम यादव ने अज्ञात कारणों से गुरुवार की देर शाम घर के कमरे में फांसी लगा ली। जिसके चलते लालू की मौके पर ही मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय थाने पर सूचना दे दी। पुलिस ने शव को प्लास्टिक की रस्सी से लगे फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना में थाना क्षेत्र देवा अंतर्गत महोलिया गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र विश्राम ने गुरुवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजकुमार की एक लड़की और दो लड़के हैं।
पड़ोसियों ने बताया कि मृतक राजकुमार शराब पीने का आदी था और पैसों की तंगी से जूझ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें- गाजियाबाद: कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
