बाराबंकी: पड़ोसियों से हुई मारपीट में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। थाना क्षेत्र जहांगीराबाद अंतर्गत एक गांव में पड़ोसियों में हुए झगड़े के बाद एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वे सिविल कोर्ट में मुंशी का कार्य कर रहे थे। सूचना पर मौके पर एसपी व सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र जहांगीराबाद अंतर्गत एक गांव में पड़ोसियों में हुए झगड़े के बाद एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वे सिविल कोर्ट में मुंशी का कार्य कर रहे थे। सूचना पर मौके पर एसपी व सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी परिजन घटना के बाद से घर छोड़कर फरार हैं।
थाना क्षेत्र जहांगीराबाद चौधरी पुरवा मजरे अल्लीपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामदीन पुत्र नोखेलाल का पड़ोसी धनराज पुत्र बच्चूलाल से शुक्रवार की सुबह विवाद शुरू हुआ। यह विवाद नाली में फंसे लावारिस ईंट जो कि सफाई कर्मी घर के बाहर निकाल कर रख गया था, को लेकर शुरू हुआ। आरोपी धनराज इन ईंटों को चट्टे में लगा रहा था। जिस शुरू हुई कहासुनी धीरे-धीरे झगड़े और मारपीट में तब्दील हो गई।
रामदीन के परिजनों का आरोप है कि धनराज ने मेरे पिता को ईंट उठाकर सीने पर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में परिजनो ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक पुर्णेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-बहराइच: ग्रामीणों ने कोटा चयन में धांधली का लगाया आरोप, तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
