कंगना रनौत ने साड़ी पहनकर फिर लूटी महफिल, सादगी देख नहीं हटेंगी नजरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में हैं। कंगना रनौत फिल्म ‘धाकड़’ के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर पहुंचीं। एक्ट्रेस ने जयपुर में ही इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया है। इस दौरान कंगना साड़ी में नजर आईं। फैंस द्वारा उनके …

नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में हैं। कंगना रनौत फिल्म ‘धाकड़’ के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर पहुंचीं। एक्ट्रेस ने जयपुर में ही इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया है। इस दौरान कंगना साड़ी में नजर आईं। फैंस द्वारा उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेज कलर की साड़ी और डीपनेक ब्लाउज में कहर ढाती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में कंगना रनौत ने ड्रेस के साथ मैचिंग ज्वैलरी भी कैरी की हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही हैं।

साथ ही कंगना रनौत मिनिमल मेकअप के साथ सिंपल बन में फैंस के दिलों पर वार करती दिखाई दे रहीं हैं। कंगना ती तस्वीरें देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “वह आग पर हैं, सॉन्ग लॉन्च आज खूबसूरत गुलाबी शहर जयपुर में आज…!

अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत विवादों को लेकर भी छाई रहती हैं। इसके साथ ही कंगना रनौत अपना एक यूनीक फैशन सेंस है जो कि उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आता है।

ये भी पढ़ें : Rashami Desai ने White Dress में दिखाया गॉर्जियस लुक, फैंस कर रहे तारीफ, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार