बहराइच: क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों की हुई बैठक, MLC ने कहा- जनता को समय से उपलब्ध कराएं खाद्यान्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विकास खंड सभागार में एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण न किए जाने का आरोप लगाया। इस पर एमएलसी ने पूर्ति निरीक्षक को दिशा निर्देश दिए। रिसिया विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम प्रधान …

बहराइच। विकास खंड सभागार में एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण न किए जाने का आरोप लगाया। इस पर एमएलसी ने पूर्ति निरीक्षक को दिशा निर्देश दिए।

रिसिया विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम प्रधान सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी रहीं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रीना जायसवाल और खंड विकास अधिकारी विनोद यादव ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद एमएलसी ने सदस्यों के साथ बैठक शुरू की।

उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य पर चर्चा की। नाली, सड़क और पेयजल के निर्माण की जानकारी ली। बैठक में कुछ लोगों ने कोटेदार पर खाद्यान्न न देने का आरोप लगाया। इस पर एमएलसी ने पूर्ति निरीक्षक विमल गुप्ता को जांच के निर्देश दिया।

डॉक्टर प्रज्ञा ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जान कल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान एडीओ पंचायत अजय गुप्ता, एडीओ कोआपरेटिव भूपेश गुप्ता, अवर अभियंता एमआई सुरेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, मनोज कुमार, पवन जायसवाल, महेश अग्रवाल, डॉक्टर सुनील समेत अन्य शामिल रहे।

पढ़ें-बहराइच: कार्ड धारकों ने अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न न देने का लगाया आरोप, पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज किया बयान

संबंधित समाचार