अयोध्या: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन घायल, एक रेफर
अयोध्या। जिले के थाना पूराकलंदर अंतर्गत ग्राम सभा फिरोजपुर में गुरुवार दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में चार लोग अधिक चोटिल हुए हैं, जिसमें तीन को काफी चोटें आई हैं, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। कल सुबह किसी बात को लेकर …
अयोध्या। जिले के थाना पूराकलंदर अंतर्गत ग्राम सभा फिरोजपुर में गुरुवार दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में चार लोग अधिक चोटिल हुए हैं, जिसमें तीन को काफी चोटें आई हैं, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।
कल सुबह किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद होने की खबर जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। बाद में हुई मारपीट में घायल दीपेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ टामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है। घटना के बाद से गांव में काफी तनाव है। पुलिस ने अभी किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: आपसी विवाद में मारपीट कर रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
