पीलीभीत: जामा मस्जिद कमेटी को लेकर गहराया विवाद, दो को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जामा मस्जिद में कमेटी को लेकर चल रहा विवाद गहराने लगा है। इसे लेकर एक दिन पूर्व की गई शिकायत को देखते हुए जुमे की नमाज में विवाद का अंदेशा होने पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम कर दिए गए। सुबह से ही पुलिस मस्जिद के आसपास तैनात हो गई और बेवजह भीड़ …

पीलीभीत, अमृत विचार। जामा मस्जिद में कमेटी को लेकर चल रहा विवाद गहराने लगा है। इसे लेकर एक दिन पूर्व की गई शिकायत को देखते हुए जुमे की नमाज में विवाद का अंदेशा होने पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम कर दिए गए। सुबह से ही पुलिस मस्जिद के आसपास तैनात हो गई और बेवजह भीड़ लगाने व लोगों को भड़काने वालों पर नजर रखी जाती रही। दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके बाद सख्त सुरक्षा के बीच नमाज संपन्न कराई गई।

शहर की शाही जामा मस्जिद की कमेटी को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद की सुगबुगाहट चल रही थी। एक दिन पूर्व मोहल्ला सरायखाम निवासी राज खां पुत्र फरीदउद्दीन की ओर से एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को भेजा गया। जिसमें बताया था कि पिछले साल 15 दिसंबर को वक्फ बोर्ड की ओर से कमेटी भंग कर दी गई है। इस कमेटी में ग्यारह सदस्य थे। तीन सदस्य व कमेटी के सदर का निधन हो चुका है।

यह आरोप लगाया था कि शेष आठ सदस्यों में से पांच को यह पता ही नहीं था कि वह कमेटी के सदस्य भी है। आय को लेकर हिसाब किताब संबंधी भी आरोप लगाए। साथ ही मस्जिद की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप भी कुछ जिम्मेदारों पर लगाया था। उनका कहना था कि इसकी शिकायत सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ व मुख्यमंत्री से भी की जा चुकी है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को भी विवाद की आशंका बनी।

इस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुबह से ही कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद हो गए। लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान लोगों को भड़काने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवा दिया। उधर, नमाज के समय भारी पुलिस बल को जामा मस्जिद के बाहर लगा दिया गया। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस वापस गई। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए अधिकारियों से बातचीत चलती रही। हालांकि देर शाम तक लिखा-पढ़ी नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: सास और पति की शह पर महिला से देवर ने किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार