रायबरेली: नगर पंचायत अध्यक्ष के रसूख के सामने लाचार है लोक निर्माण विभाग, प्रशासन ने भी खड़े किये हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक व्यक्ति का इतना बाद रसूख कि उसके सामने प्रशासन आंख दिखाने की जुर्रत नहीं कर पा रहा है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करके दुकानें व महल खड़ा हो गया और विभाग कार्रवाई के लिए प्रशासन के सामने मिन्नतें करता रहा। मामला जिले की डलमऊ नगर पंचायत का है। नगर की सीमा के …

रायबरेली। एक व्यक्ति का इतना बाद रसूख कि उसके सामने प्रशासन आंख दिखाने की जुर्रत नहीं कर पा रहा है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करके दुकानें व महल खड़ा हो गया और विभाग कार्रवाई के लिए प्रशासन के सामने मिन्नतें करता रहा।

मामला जिले की डलमऊ नगर पंचायत का है। नगर की सीमा के अंदर ऊंचाहार बिलग्राम राजमार्ग के किनारे पीडब्ल्यूडी की करोड़ों रुपए कीमत की जमीन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कब्जा करके भवन खड़ा कर लिया है। निर्माण 2018 से चल रहा है और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रशासन को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगा रहें है, किंतु प्रशासन पुलिस बल तक पीडब्ल्यूडी को नहीं उपलब्ध करा पा रहा है।

एसडीएम तक ने पत्र में इस निर्माण को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण के लिए यह कहकर हाथ खड़े कर दिए है कि मामला नगर पंचायत अध्यक्ष का है, कार्तिक पूर्णिमा मेले में उनसे मदद की जाती है, इसलिए कार्रवाई मेला के बाद की जायेगी। इसके बाद भी आजतक प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पाया है। उधर सरकारी भूमि पर करीब बीस दुकानें और भवन बनकर तैयार हो गया है।

विभाग को प्रशासन के मदद की दरकार, अध्यक्ष हैं अंजान

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार राय ने बताया कि इस मामले में कई अन्य लोगों ने भी पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जा कर रखा है। विभाग द्वारा उन्हें नोटिस दी गई है। स्थानीय प्रशासन से पुलिस बल मांगा गया है, जैसे ही पुलिस बल सुलभ होगा सभी अतिक्रमण को ध्वस्त किया जायेगा। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ से मामले में बात की गई तो उनका कहना था कि पीडब्ल्यूडी ने उन्हे कोई नोटिस नही दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं किया है।

बोले एसडीएम

डलमऊ एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि इस प्रकरण की उन्हे जानकारी नहीं है। उन्होंने जनवरी ने डलमऊ का कार्यभार ग्रहण किया है। यादि पीडब्ल्यूडी पुलिस बल चाहती है,तो उनको पूरा सहयोग किया जायेगा।

पढ़ें-अयोध्या: पीडब्ल्यूडी के अफसर पर गिरी गाज, डीएम आवास का बोर्ड फिर हुआ भगवा

संबंधित समाचार