पिथौरागढ़: चंडाक के भुरमुनी गांव जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो जवानों की मौत
पिथौरागढ़, अमृत विचार। जिला मुख्यालय से चंडाक के भुरमुनी गांव जा रही एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस घटना में कार सवार दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसा गुरुवार देर शाम हुआ। आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। जिला मुख्यालय से चंडाक के भुरमुनी गांव जा रही एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस घटना में कार सवार दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।
हादसा गुरुवार देर शाम हुआ। आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक और बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत कार से पिथौरागढ़ से अपने घर भुरमुनी जा रहे थे। गांव से पहले ही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में नीरज सिंह और पंकज सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत समेत तीन युवक घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, पंकज सिंह का बीते वर्ष विवाह हुआ था। दो दिन बाद उनकी विवाह की सालगिरह थी। दोनों जवानों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
