हल्द्वानी: ईपीएफओ नगर निगम हल्द्वानी और नगर पालिका चंपावत से करेगा वसूली
हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नगर निगम हल्द्वानी और नगर पालिका चंपावत पर वसूली को लेकर सख्त हो गया है। जल्द ही इन दोनों निकायों से वसूली की जा सकती है। ईपीएफओ अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम हल्द्वानी में वर्ष 2012 और 2013 में 140 से अधिक कर्मचारियों की आउटसोर्स या अन्य …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नगर निगम हल्द्वानी और नगर पालिका चंपावत पर वसूली को लेकर सख्त हो गया है। जल्द ही इन दोनों निकायों से वसूली की जा सकती है।
ईपीएफओ अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम हल्द्वानी में वर्ष 2012 और 2013 में 140 से अधिक कर्मचारियों की आउटसोर्स या अन्य माध्यम से नियुक्ति हुई लेकिन इनका पीएफ अंश जमा नहीं किया गया था। इसको लेकर ईपीएफओ ने जांच शुरू की थी। इसके बाद नगर निगम के खिलाफ धारा 7 ए में जांच पूरी की गई। इसके साथ ही नगर निगम को 26.83 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया।
इनको रकम जमा करने के लिए समय दिया गया था जो कि एक सप्ताह में पूरा होने वाला है। इसके बाद ईपीएफओ नगर निगम हल्द्वानी से इस रकम की वसूली शुरू करेगा। वहीं, नगर पालिका चंपावत में भी कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया गया था। इस पर नगर पालिका को तकरीबन 64 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया गया है। इनकी रकम जमा करने की अवधि भी समाप्त होने वाली है। इसके बाद इस निकाय से भी वसूली की जाएगी।
सहायक आयुक्त उदित साह ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी व नगर पालिका चंपावत की पीएफ रकम जमा करने की अवधि एक-दो हफ्ते में समाप्त हो जाएगी। पीएफ जमा नहीं किया जाता है तो फिर इन निकायों से वसूली की जाएगी।
