बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट की गई। 2 मई को उसका शव कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। कैंट के …

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट की गई। 2 मई को उसका शव कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है।

कैंट के भरतौल निवासी हरिदास ने बताया कि 6 साल पहले उन्होंने मीरगंज निवासी ओमप्रकाश के साथ बेटी राखी की शादी की थी। शादी के बाद ससुराल वाले लगातार दहेज मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह लोग उसके साथ मारपीट करते थे। 2 मई को को सूचना मिली की उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उसका शव फंदे से लटका दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: दो राजकीय स्कूलों के जीर्णोद्धार को मिली 3.66 लाख की धनराशि

संबंधित समाचार