मुरादाबाद : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि युवती की ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या की है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि युवती की ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या की है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

चन्दौसी थाना क्षेत्र में हनुमान गढ़ी निवासी मुकेश ने अपनी पुत्री नीलम की शादी तीन महीने पूर्व हाजीपुर निवासी मनोज के साथ की थी। परिजनों ने बताया कि नीलम के ससुराल वाले शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर उसे तंग करते थे। गुरुवार के दिन किसी बात को लेकर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जहरीला पदार्थ पीला दिया।

इससे नीलम की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ससुराल वाले उसे निजी चिकित्सक पास ले गए। जहां रात 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नीलम के परिजनों ने थाने में पति ,ससुर और देवर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिलारी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

संबंधित समाचार