जौनपुर: दबंगो ने चाकू से गोदकर की पहलवान की हत्या, भीड़ ने पुलिस जीप और एंबुलेंस में तोड़-फोड़कर लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मापुर बाजार के पास शुक्रवार को देर शाम कुछ दबंग बदमाशों ने खुले आम चाकूबाजी कर एक पहलवान की सनसनीखेज हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर फरार हो गये। इस घटना से क्रुद्ध ग्रामीणों ने प्रसाद तिराहे पर एक दर्जन वाहनों …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मापुर बाजार के पास शुक्रवार को देर शाम कुछ दबंग बदमाशों ने खुले आम चाकूबाजी कर एक पहलवान की सनसनीखेज हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर फरार हो गये। इस घटना से क्रुद्ध ग्रामीणों ने प्रसाद तिराहे पर एक दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर एक एंबुलेंस को भी जला दिया।

इलाके में उपजे तनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी को तैनात कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार धर्मापुर बाजार के पास स्थित राजेपुर गांव के अखाड़े में पहलवानो के बीच कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था।

उसी रंजिश को लेकर आज सायंकाल पहलवान बादल यादव निवासी धर्मापुर ठकुरची थाना क्षेत्र गौराबादशाहपुर, अपने साथी पहलवान अंकित यादव निवासी ग्राम उत्तरगांवा थाना क्षेत्र जफराबाद के साथ दौड़ लगा कर वापस अपने घर को लौट रहे थे। तभी रास्ते में चाकू से लैस बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और बादल पहलवान को चाकुओं से गोद दिया। पहलवान को चोटें इतनी गंभीर आई कि अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गयी, जबकि अंकित जिला अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्षरत है।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में असफल रहे। घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रसाद तिराहे पर स्वास्थ्य विभाग की एक एंबुलेंस को भी आग के हवाले कर राहगीरों और पुलिस के एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बांदा: दादा-दादी की बेइज्जती करने पर पोते ने की युवक की गला दबाकर हत्या

संबंधित समाचार