बरेली: लाल फाटक व चौपुला ओवरब्रिज के निर्माण में लाएं तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा करने के लिए कार्य गति बढ़ाएं। निर्माण कार्य पूर्ण कर शीघ्र संबंधित विभाग को हैंड ओवर किया जाए। उन्होंने …

बरेली, अमृत विचार। 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा करने के लिए कार्य गति बढ़ाएं। निर्माण कार्य पूर्ण कर शीघ्र संबंधित विभाग को हैंड ओवर किया जाए।

उन्होंने सेतु निगम को निर्देश दिए कि लाल फाटक व चौपुला ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी तथा भूमिहीन किसानों का जल्द सत्यापन पूरा किया जाए।

उन्होंने श्रम विभाग को ई-श्रम कार्ड पंजीयन के लिए शिविर लगाने, विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला वनाधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ग्रामीण व किसान सहकारी के जरिए शुरू कर सकते हैं व्यावसायिक कार्य

संबंधित समाचार