लखनऊ: खाना पकाना हुआ और महंगा, राजधानी में 1000 के पार पहुंचा घरेलू LPG सिलेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।‌ राजधानी में शुक्रवार की देर रात तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दाम में इजाफा कर दिया है। अब घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर आज से 50 रूपये महंगा मिलेगा। इस प्रकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी अब 1000 को पार कर गया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर लखनऊ में 1037.50 रुपए …

लखनऊ।‌ राजधानी में शुक्रवार की देर रात तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दाम में इजाफा कर दिया है। अब घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर आज से 50 रूपये महंगा मिलेगा। इस प्रकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी अब 1000 को पार कर गया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर लखनऊ में 1037.50 रुपए का मिलेगा। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 987.50 रुपए थी। इसी तरह छोटू सिलेंडर (5 किग्रा) अब 380.50 रुपए में मिलेगा। अब तक इसकी कीमत 362.50 रुपए थी।

इस प्रकार मिलेगा सिलेंडर

  • 14.2 किलो- 1037.50 रूपये
  • 5 किलो- 380.50 रूपये
  • 19 किलो- 2448 रूपये

पढ़ें- महंगाई की मार: मई के पहले दिन ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा, जानें नई कीमतें

संबंधित समाचार