मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, संदेह के घेरे में ससुराली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला की ससुराल वालों ने हत्या की है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला की ससुराल वालों ने हत्या की है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सैफनी थाना क्षेत्र में बड़ा गांव निवासी होरीलाल ने अपनी पुत्री ऊषा (27) की शादी दस साल पहले मिलक नगलीया निवासी गुड्डू से की थी। ऊषा के भाई चन्द्रभान ने बताया कि शादी के बाद से ही गुड्डू ऊषा के साथ मारपीट और गाली गलौच करता था । गुड्डू शराब पीने का आती है। जिसके चलते वह शराब पीने के लिए घर में रखी गेंहू ,चावल आदि सामान बेचना चाहता था। इसको लेकर वह ऊषा के साथ कई दिन से मारपीट कर रहा था। इसकी शिकायत ऊषा ने अनमे मायके में की, तो भाई ने कहा कि तू यहां अपने घर आजा। इसपर ऊषा ने कहा कि अगर में घर आ गई तो यह घर में रखी सारी गेंहू और चावक बेच देगा।

शुक्रवार के दिव 2 बजे गुड्डू को फोन चन्द्रभान पर आया कि ऊषा की मौत सड़क हादसे में हो गई । सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया । परिजनों ने इसकी शिकायत बिलारी थाना प्रभारी से की .तो उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

संबंधित समाचार