गाजियाबाद: दो बहनों से हुई छेड़छाड़, भाई ने उठाई आवाज तो चाकुओं से गोदा, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। शुक्रवार देर रात डासना में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक को चाकुओं से गोद दिया गया। हालत गंभीर होने पर उनको MMG हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच कर रही है। डासना के मोहल्ला कुरैशियान निवासी दो बहनें शुक्रवार को शॉपिंग करने के लिए गाजियाबाद गई थीं। मोहल्ले के …

गाजियाबाद। शुक्रवार देर रात डासना में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक को चाकुओं से गोद दिया गया। हालत गंभीर होने पर उनको MMG हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच कर रही है।

डासना के मोहल्ला कुरैशियान निवासी दो बहनें शुक्रवार को शॉपिंग करने के लिए गाजियाबाद गई थीं। मोहल्ले के युवकों ने उनका डासना से गाजियाबाद तक पीछा किया और छेड़छाड़ की।

दोनों बहनों ने घर पर परिजनों को बताया। लड़कियों के पिता ने आरोपियों के घर पर पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। वहां पर आरोपियों ने उनसे अभद्रता कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

लड़कियों के भाई आसिफ को एक आरोपी ने कई जगह चाकू मार दिए। वारदात करके आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के दूसरे भाई ने जुनैद, उवैस और समीर पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स मोहल्ला कुरैशियान में तैनात कर दी गई है।

पढ़ें- रायबरेली: शोहदे की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी, कुछ दिन पहले कोतवाली में की थी शिकायत

संबंधित समाचार