कुशीनगर: विधायक ने परिवहन मंत्री को सौंपा पत्रक, एसी बस चलवाने की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के हाटा विधायक मोहन वर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश के परिवहन मंत्री जयशंकर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने परिवहन मंत्री को पत्रक सौंप कर हाटा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक आधुनिक रोडवेज बस अड्डा निर्माण और गोरखपुर से हाटा होते हुए कुशीनगर तक इलेक्ट्रिक एसी बस का …

कुशीनगर। जिले के हाटा विधायक मोहन वर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश के परिवहन मंत्री जयशंकर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने परिवहन मंत्री को पत्रक सौंप कर हाटा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक आधुनिक रोडवेज बस अड्डा निर्माण और गोरखपुर से हाटा होते हुए कुशीनगर तक इलेक्ट्रिक एसी बस का संचालन शुरू कराने की मांग की।

विधायक ने परिवहन मंत्री को पत्रक सौंप कर कहा है कि हाटा के नगरवासी अर्से से क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे की स्थापना की मांग करते आ रहे हैं। चुनाव के दौरान इसके लिए उन्होंने आश्वासन भी दिया था। परिवहन मंत्री ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र बस अड्डे के लिए स्थान को चिह्नित कर एक प्रस्ताव मांगा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रस्ताव मिलते ही रोडवेज बस अड्डा निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी जाएगी। विधायक वर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री की ओर से रोडवेज बस की स्थापना को लेकर आश्वासन मिला है। शीघ्र ही जिला प्रशासन से प्रस्ताव तैयार कराकर आधुनिक रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। रोडवेज बस अड्डा स्थापित होने के बाद लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

पढ़ें-हरदोई: नगर विकास राज्यमंत्री ने कान्हा गौशाला और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार