स्वीमिंग पूल में एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे स्टार कपल Katrina-Vicky, देखें तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर क्यूट और रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस पति विक्की कौशल के साथ पोज देती दिख रही हैं। कटरीना ने जो तस्वीर शेयर की है, वो उसी मिनी हनीमून की है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल फोटो में स्वीमिंग पूल में खड़े नजर आ रहे हैं। कटरीना …

मुंबई। कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर क्यूट और रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस पति विक्की कौशल के साथ पोज देती दिख रही हैं। कटरीना ने जो तस्वीर शेयर की है, वो उसी मिनी हनीमून की है।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल फोटो में स्वीमिंग पूल में खड़े नजर आ रहे हैं। कटरीना ने प्यार से विक्की को अपनी बाहों में भर रखा है। विक्की-कैट की इस फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फोटो में कटरीना कैफ ने व्हाइट कलर का स्विमसूट पहना हुआ है। वहीं विक्की कौशल शर्टलेस खड़े हैं। कटरीना ने विक्की को हग किया है। दोनों कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं। कटरीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘मैं और मेरा।’

कटरीना के इस पोस्ट को फैंस और सेलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं। रैपर राजा कुमारी ने फोटो पर कमेंट किया, ‘परफेक्शन की ब्लेसिंग तुम दोनों को मिली है।’ ऋतिक रोशन ने कमेंट किया, ‘कितने अच्छे लग रहे हो।’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।’  एक और ने लिखा, ‘दिल ले गई रे फोटो।’

पढ़ें- दूसरी शादी के लिए तैयार हैं Kim Sharma, बॉयफ्रेंड Leander Paes की बनेंगी दुल्हनिया, जानें कब होगी कोर्ट मैरिज!

संबंधित समाचार