बहराइच: कैसरगंज सांसद द्वारा राज ठाकरे के विरोध में जगह जगह लगाए गए पोस्टर
बहराइच। कैसरगंज लोकसभा के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लोकसभ क्षेत्र के लोगों से पांच जून को अयोध्या पहुंचने की अपील की है। साथ राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की बात कही है। बहराइच जनपद के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं। …
बहराइच। कैसरगंज लोकसभा के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लोकसभ क्षेत्र के लोगों से पांच जून को अयोध्या पहुंचने की अपील की है। साथ राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की बात कही है।
बहराइच जनपद के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं। सांसद ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या आने से पूर्व उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की मांग की है। सांसद ने कहा कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों को अपशब्द कहे, साथ ही उन्हें मुंबई से भगा दिया। ऐसे में उत्तर भारतीयों से माफी मांगे।
उनका कहना है कि माफी नहीं मांगेंगे तो हम सभी राज ठाकरे को अयोध्या में उतरने नहीं देंगे। लोकसभा क्षेत्र की जनता से पांच जून को अयोध्या पहुंचने की अपील सांसद ने की है। इसके लिए लखनऊ बहराइच मार्ग पर जगह जगह पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। सांसद के समर्थक भी राज ठाकरे से माफी मांगने की अपील कर रहे हैं।
फेसबुक से भी चल रही है मुहिम
सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने फेसबुक से भी लोगों से पांच जून को अयोध्या पहुंचने और राज ठाकरे से माफी मांगने की बात का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
पढ़ें-बहराइच: श्रावस्ती में विधवा महिला के साथ बर्बरता, दुष्कर्म के बाद सरिया से पहुंचाई चोट
