Akshya Kumar की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, एक्टर ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर नौ मई को रिलीज होगा। दर्शकों को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। स्टार ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, अब पृथ्वीराज का समय आ गया है। फिल्म की …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर नौ मई को रिलीज होगा। दर्शकों को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।

स्टार ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, अब पृथ्वीराज का समय आ गया है।

फिल्म की कहानी सुनी, तो वह हैरान हो गए

एक्टर ने कहा, मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे और यह पृथ्वीराज के जीवन के लिए सबसे प्रामाणिक संदर्भ बिंदु बन जाएगा। अक्षय ने कहा कि जब उन्हें डॉ साब ने फिल्म की कहानी सुनाई, तो वह हैरान हो गए क्योंकि ऐसे ऐतिहासिक लेखन और निर्देशन का काम करना आसान नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता को दिखाया गया है। अक्षय कुमार फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

निर्देशक ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के माध्यम से सम्राट पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है।

फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, मानव विज, मानुषी छिल्लर, अली फैजल, साक्षी तंवर के साथ-साथ कई स्टार्स नजर आएंगे।

पढ़ें-बॉयफ्रेंड KL Rahul के साथ नए घर में नहीं शिफ्ट होंगी Athiya Shetty, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

संबंधित समाचार