बाराबंकी: झाड़ियों में मिला युवा दंपत्ति का शव, पुलिस को सड़क दुर्घटना की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बीते 1 मई को ससुराल जाने के लिए निकले दंपत्ति का शव थाना क्षेत्र बदोसराय अंतर्गत अद्रा झील के समीप झाड़ियों में शनिवार को पाया गया। शव देखे जाने पर आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। मृतक दंपति के सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं हैं। मोटरसाइकिल और दंपत्ति का घरेलू सामान घटना …

बाराबंकी। बीते 1 मई को ससुराल जाने के लिए निकले दंपत्ति का शव थाना क्षेत्र बदोसराय अंतर्गत अद्रा झील के समीप झाड़ियों में शनिवार को पाया गया। शव देखे जाने पर आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। मृतक दंपति के सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं हैं। मोटरसाइकिल और दंपत्ति का घरेलू सामान घटना स्थल से कुछ दूरी पर पाया गया।

थाना क्षेत्र बदोसराय के अद्रा झील के पास थाना रामनगर के बरहमपुर गांव निवासी 24 साल सुभाष अपनी 20 साल पत्नी सीमा उर्फ रिंकी के साथ गांव के एक व्यक्ति की बाइक लेकर घर से निकला था। शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सुभाष और उसकी पत्नी मृत अवस्था में अद्रा झील के पास अमनियापुर गांव की झाड़ियों में पाए गए। दोनों के सर पर गंभीर चोटे थी।

बाइक और घरेलू सामान सहित मोबाइल घटनास्थल से कुछ दूरी पर पाए गए। पुलिस द्वारा बाइक का नंबर पर ट्रेस करने पर थाना रामनगर के बड़नपुर के रहने वाले ललित ने बताया कि यह बाइक उसकी है। जिसे गांव में रहने वाले सुभाष मांग कर अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। पुलिस ने मृतक के भाई को मौके पर बुलाकर पूछताछ की है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि दंपति की मौत सड़क हादसे में हुई है। वह दोनों हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। कोई अज्ञात तेज रफ्तार वाहन इन्हें उड़ाकर चला गया। जिसके चलते या झटक कर झाड़ि़यों में जा गिरे। दंपत्ति के सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-सड़क दुर्घटना में जवान की मौत , दो घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव