अयोध्या: मारपीट में घायल युवक की हुई मौत, लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज
अयोध्या। थाना पूराकलंदर अंतर्गत ग्राम सभा फिरोजपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल हुए तीन युवकों में से एक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जबकि …
अयोध्या। थाना पूराकलंदर अंतर्गत ग्राम सभा फिरोजपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल हुए तीन युवकों में से एक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जबकि कुल 10 नामजद हैं।
गौरतलब है कि गांव में गुरुवार की सुबह दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो की थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। इसके बाद खूब लाठी-डंडे व बेलचक चले। हमले में चार लोग घायल हो गए। तीन को गंभीरावस्था में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
घायलों में दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोहित, रोहित सिंह व कन्हैया शामिल थे। दीपेंद्र का सिर फट गया था, जिस कारण उसकी हालत सीरियस थी। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। गांव में घटना के बाद से काफी तनाव है।
पढ़ें- बहराइच: खाने को लेकर बारातियों और घरातियों में जमकर हुई मारपीट, युवती गंभीर
