पीलीभीत: गांधी स्टेडियम के पूर्व हॉकी कोच की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। घर से स्कूल जाने को निकले गांधी स्टेडियम के पूर्व हॉकी कोच की सड़क हादसे में जान चली गई। टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास बाइक को टाटा लोडर ने टक्कर मार दी थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज …

पीलीभीत, अमृत विचार। घर से स्कूल जाने को निकले गांधी स्टेडियम के पूर्व हॉकी कोच की सड़क हादसे में जान चली गई। टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास बाइक को टाटा लोडर ने टक्कर मार दी थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी के निवासी अरविंद देवल (35) पुत्र शिवचरन लाल लंबे समय तक गांधी स्टेडियम में हॉकी कोच रहे थे। वर्तमान में वह नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा मझोला के एक स्कूल में बतौर खेल शिक्षक नौकरी कर रहे थे। रोज की तरह सुबह करीब पौने छह बजे घर से बाइक पर सवार होकर स्कूल जाने के लिए निकले। टनकपुर हाईवे पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचते ही टाटा लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर लहूलुहान हालत में शव पड़ा देख राहगीरों की भीड़ लग गई। सिर बुरी तरह से कुचल चुका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए परिजन से तहरीर मांगी गई है।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: जेल में बंद होमगार्ड जवान पर गिरी गाज, निलंबित

संबंधित समाचार