संभल : समय पर नहीं खुल रहे स्वास्थ्य केंद्र, भटक रहे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुढ़फतेहगढ़, संभल, अमृत विचार। केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है, ताकि गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समय से बेहतर लाभ मिल सके। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का आने जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। …

कुढ़फतेहगढ़, संभल, अमृत विचार। केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है, ताकि गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समय से बेहतर लाभ मिल सके। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का आने जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। देर से आना व समय से पहले ताला लगा कर चले जाना चिकित्सकों और कर्मचारियों की आदत बन चुकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है।

अमृत विचार की टीम शनिवार को ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जानने के लिए धरातल पर उतरी। इस दौरान कुढ़फतेहगढ़ और बेरनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से लेकर शाम तक ताला लटका रहा। अस्पताल में आने वाले मरीज चिकित्सकों का इंतजार कर मायूस होकर लौट गए। सबसे पहले अमृत विचार की टीम कुढ़फतेहगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। सुबह दस बजे तक अस्पताल का ताला नहीं खुला, जबकि स्वास्थ्य केंद्र खुलने का समय सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक का है। इसके अलावा बेरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में दिन भर ताला लटका रहा और मरीज दिन भर भटकते रहे। मरीजों और उनके तीमारदारों से पता चला कि यहां स्वास्थ्य कर्मचारियों और चिकित्सकों के आने जाने का कोई निश्चित समय नहीं है।

खास बात यह है कि शनिवार सुबह से ही शाम तक अस्पताल में तैनात चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट नहीं पहुंचे। इस मामले की जानकारी बिलारी सीएचसी एमओआईसी डॉ हरीशचंद को दी गई। उन्होंने बताया चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को हरौरा स्थित पीएचसी पर बुला लिया गया है, वहां पर राज्यमंत्री का दौरा था। कुढ़फतेहगढ़ पीएचसी में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट ड्यूटी पर नहीं आने का मामला संज्ञान में आया है। पीएचसी प्रभारी को तलब किया गया है। बेरनी सीएचसी पर तैनात चिकित्सक के पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह छुट्टी पर हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार से स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें : संभल: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, महिला डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार