विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान बोले ऊर्जा मंत्री- अयोध्या को बिजली कटौती से मुक्त रखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अयोध्या-फैजाबाद नगरों में ग्रीन स्पेस विकसित करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नगरों में इसे शीघ्र बनाया जाए और पौधरोपण कराया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दोनों नगरों का सौन्दर्यीकरण बेहतर हो इसका एक एक्शन प्लान तैयार किया …

अयोध्या। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अयोध्या-फैजाबाद नगरों में ग्रीन स्पेस विकसित करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नगरों में इसे शीघ्र बनाया जाए और पौधरोपण कराया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दोनों नगरों का सौन्दर्यीकरण बेहतर हो इसका एक एक्शन प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने बिजली विभाग की भी समीक्षा की और कहा कि अयोध्या को कटौती मुक्त रखें।

ऊर्जा मंत्री शनिवार को यहां विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर के चौराहे और पार्कों का सौन्दर्यीकरण व अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए जिससे सुंदर और स्वच्छ शहर का निर्माण हो सके। निर्देश दिया कि सीएसआर फंड व नगर के ऐसे व्यक्ति जो चौराहों, कुंड और पार्कों आदि के सुंदरीकरण में इच्छा रखते हैं उनके सहयोग से कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा से पहले ही नाले नाली की गहरी सफाई करें। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की।

ऊर्जा मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ता से सही तरीके से पेश आएं व उनके बिलों को सही तरीके से पहुंचाया जाए। कहा कि जो खराब ट्रांसफार्मर हैं उन्हें तत्काल बदला जाए। एक ही स्थान पर बार-बार ट्रांसफार्मर क्यों जलते हैं इसकी तकनीकी जानकारी की जाए। बैठक में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंहआदि मौजूद रहे।

गोशाला का निरीक्षण किया

विकासखंड मसौधा के दौलतपुर ग्राम सभा में स्थित गौशाला का औचक स्थलीय निरीक्षण प्रभारी मंत्री व नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के द्वारा किया गया। प्रभारी मंत्री ने गोवंशो को समय से चारा पानी देने का निर्देश दिया। भाईपुर के पशु चिकित्साधिकारी सुरजीत सिंह ने गौशाला में गायों को धूप से बचाव के लिए शेड निर्माण की मांग की। प्रभारी मंत्री ने निर्माण का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:-रूसी गैस पर यूरोपीय संघ के ऊर्जा मंत्री करेंगे बैठक, रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर होगी चर्चा

संबंधित समाचार