हल्द्वानी: बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण पर, निरीक्षण को जीजीआईसी पहुंची‍ं बेसिक शिक्षा निदेशक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में समय पर मूल्यांकन कार्य को लेकर विभागीय अधिकारियों का निरीक्षण शुरू हो चुका है। कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र का बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में समय पर मूल्यांकन कार्य को लेकर विभागीय अधिकारियों का निरीक्षण शुरू हो चुका है।

कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र का बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप नियंत्रक देवकी आर्य से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। शिक्षा निदेशक ने प्रत्येक कक्ष में जाकर परीक्षकों द्वारा मूल्यांकित की गईं उत्तर पुस्तिकाएं देखीं। निदेशक ने प्रगति रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त करते हुए समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सह उप नियंत्रक हेमलता रेखाड़ी, संगीता जोशी, पीसी कांडपाल, राकेश सती, देवेंद्र भैसोड़ा, संगीता सिल्वानो, मनीषा, एलएम पांडे मौजूद रहे।

संबंधित समाचार