उत्तराखंड: पूर्व विधायक राम प्रसाद टम्टा का निधन, एनडी तिवारी सरकार में थे मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बागेश्वर के पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता राम प्रसाद टम्टा का उपचार के दौरान हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह एनडी तिवारी की सरकार में मंत्री भी थे। वह क्षेत्र के काफी लोकप्रिय नेता थे। उन्हें उपचार के लिए शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बागेश्वर के पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता राम प्रसाद टम्टा का उपचार के दौरान हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह एनडी तिवारी की सरकार में मंत्री भी थे। वह क्षेत्र के काफी लोकप्रिय नेता थे। उन्हें उपचार के लिए शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इस वजह से उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। इसके बाद उनके परिजन उपचार के लिए उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार