बरेली: स्टेशन पर ही मिलेंगा सुर्मा, जरदोजी के कपड़ें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों, बुनकरों एवं जन-जातियों के कल्याण के लिए रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लोकल उत्पादों की बिक्री को स्टाल लगा रहा है। हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर कौसानी शॉल की स्टाल से इसकी शुरूआत हो चुकी है। जल्द ही बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन व …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों, बुनकरों एवं जन-जातियों के कल्याण के लिए रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लोकल उत्पादों की बिक्री को स्टाल लगा रहा है। हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर कौसानी शॉल की स्टाल से इसकी शुरूआत हो चुकी है। जल्द ही बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन व अन्य स्टेशनों पर भी इसकी शुरुआत की जाएगी।
इज्जतनगर मंडल के 15 स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत स्टाल लगाए जाने हैं। इसमें कन्नौज में इत्र, फर्रुखाबाद में नमकीन, बरेली सिटी में सुरमा, इज्जतनगर में जरदोजी के कपड़े, काशीपुर व रामनगर में बाल मिठाई, मथुरा छावनी में पेड़ा व दुग्ध उत्पाद, हाथरस सिटी में हींग, घटपुरी में गुजिया एवं दुग्ध उत्पाद, खटीमा व पीलीभीत में बांसुरी व बेत का सामान, बिजौरिया में गुड़ व गन्ने से बने उत्पाद, पंतनगर में पौधों के बीज एवं सोया उत्पाद तथा बदायूं में पेड़े का स्टाल लगाया जाएगा। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के यात्री प्रतीक्षालय हाल में 9 से 23 अप्रैल तक कौसानी शॉल के प्रदर्शन को स्टाल लगाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: नामांकन कम होने पर 41 स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका

संबंधित समाचार