जोर्डी अल्बा ने आखिरी क्षणों में किया गोल, बार्सिलोना ने चैंपियन्स लीग में मजबूत किया दूसरा स्थान
बार्सिलोना। जोर्डी अल्बा के आखिरी क्षणों में किये गये गोल की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रीयाल बेटिस को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी संभावनाएं मजबूत की। बार्सिलोना ने इस जीत से दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। रीयाल मैड्रिड पहले ही खिताब …
बार्सिलोना। जोर्डी अल्बा के आखिरी क्षणों में किये गये गोल की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रीयाल बेटिस को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी संभावनाएं मजबूत की। बार्सिलोना ने इस जीत से दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
रीयाल मैड्रिड पहले ही खिताब अपने नाम कर चुका है। लीग में चोटी पर रहने वाली चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी। बेटिस अभी पांचवें स्थान पर है लेकिन बार्सिलोना से हार के कारण उसकी यूरोप की शीर्ष क्लब लीग में जगह बनाने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है।
अंशु फाटी ने 76वें मिनट में बार्सिलोना की तरफ से पहला गोल किया लेकिन बेटिस के लिये 80वें मिनट में मार्क बार्तरा ने बराबरी का गोल कर दिया। ऐसे में अल्बा ने इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में विजयी गोल दागा।
ये भी पढ़ें:- अमेरिका : थाने के पास कारों में आग लगा रहे शख्स को पुलिस ने मारी गोली, मौत
