मुरादाबाद: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत, पिता-पुत्र गंभीर
मुरादाबाद, अमृत विचार। बच्चों के साथ ईद मिलने ससुराल जा रहे युवक की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि मृतक का पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी भोला की …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बच्चों के साथ ईद मिलने ससुराल जा रहे युवक की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि मृतक का पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी भोला की ससुराल बिजनौर के स्योहारा में है। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बेटों अयान तथा फैज के साथ ईद मिलने ससुराल जा रहा था। कांवड़ पथ पर अगवानपुर स्थित कर्बला के पास सामने से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पिता पुत्र उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने हादसे सूचना परिजनों को दी। आनन फानन में घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने नौ वर्षीय फैज को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घायल पिता- पुत्र का उपचार चल रहा है। अयान की हालत गंभीर बताई जा रही है। मार्ग दुर्घटना में बच्चे की अकाल मौत से परिजनों में मातम पसरा है। मृतक की मां नन्ही, बहन मनकशा बदहवास हैं। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें:- अयोध्या: खेत में लगे कटीले तार में छोड़ा करंट, महिला की चपेट में आने से मौत, तीन के खिलाफ केस दर्ज
