हरदोई: मवेशी चराने गए चार बच्चे नदी में नहाते समय डूबे, दो की मौत, गांव में मचा कोहराम
हरदोई। मवेशी चराते समय नदी में नहाने गए बालक पानी के बहाव में आ गए और देखते ही देखते नदी के बहाव में चारों बच्चे डूब गये। जिसमें दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि अन्य दो किसी तरह से नहीं से बाहर निकल आये। जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर …
हरदोई। मवेशी चराते समय नदी में नहाने गए बालक पानी के बहाव में आ गए और देखते ही देखते नदी के बहाव में चारों बच्चे डूब गये। जिसमें दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि अन्य दो किसी तरह से नहीं से बाहर निकल आये। जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव में जानवर चराते समय गर्रा नदी में गांव के चार बच्चे नहाने लगे।
नहाने के दौरान नहाने के दौरान भी वह तेज बहाव की चपेट में आ गए किसी तरह दो बच्चे नदी से बाहर निकाल आए। लेकिन गांव निवासी हुकुम सिंह का 8 वर्ष का पुत्र टीटू और साधुराम का 12 वर्षीय पुत्र पप्पू तेज बहाव में डूब गए बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया दर्जनों ग्रामीण नदी के किनारे पहुंच गए ग्रामीणों को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बच्चों के शव नदी से निकाले इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
नदी से मिला शव
बच्चों के नदी में डूबने से गांव के हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पचदेवरा थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पाली पुलिस भी मौके पर पहुच गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। देर शाम ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों टीटू व पप्पू के शव नदी से बरामद कर लिए। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पचदेवरा थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-राजस्थान: नदी में नहाने गए तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत
