बाराबंकी: ट्रक ने टेम्पो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, आठ घायल, पांच की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सवारियां लेकर आ रहे टेम्पो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके चलते टेम्पो पलट गया। उस पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर …

बाराबंकी। सवारियां लेकर आ रहे टेम्पो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके चलते टेम्पो पलट गया। उस पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर पांच लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

रविवार को एक विक्रम टेम्पो रानीगंज से सवारियां लेकर चालक शहजादे पुत्र शुबराती रामनगर आ रहा था। सुबह करीब दस बजे जब वह केसरी पुर रेलवे क्रासिंग मोड़ के पास पहुंचा, तभी गणेशपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक के चालक ने टेम्पो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते टेंपो पलट गया।

उसमें सवार 42 वर्ष नेम चंद्र पुत्र भवन निवासी चैनपुरवा मजरे कजियापुर थाना रामनगर 35 वर्षीय राजरानी पत्नी राजाराम निवासी करनैलगंज जनपद गोंडा 60 वर्षीय खुशीराम पुत्र रामलाल निवासी बैराना मऊ मझारी थाना मोहम्मदपुर खाला,50 वर्षीय कांता पत्नी राजकिशोर निवासी रकसलिया थाना परसपुर गोंडा, 9 वर्षीय नेहा पुत्री सरवन निवासी थाना धनावा जनपद गोंडा व 12 वर्षीय नीतीश पुत्र संगम लाल निवासी धनावा जनपद गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत सिंह यादव आरक्षी विनय वर्मा व नरेंद्र के द्वारा घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया।जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नेहा,रूबी,नेमचंद, मनभावना,कांता की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक व टेंपो चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:-रामपुर में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

संबंधित समाचार