गाजियाबाद: देर रात लेबर चौराहे पर लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू
गाजियाबाद। रविवार देर रात खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लेबर चौराहा के पास कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास के मकान और दुकानें खाली करा ली गईं। एक चार मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। दमकल की छह गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। CFO सुनील कुमार …
गाजियाबाद। रविवार देर रात खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लेबर चौराहा के पास कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास के मकान और दुकानें खाली करा ली गईं। एक चार मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। दमकल की छह गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
CFO सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को रात 11 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। वह खुद मौके पर पहुंचे। यहां एक गोदाम में आग लगी थी। इस गोदाम में पुरानी लकड़ी, टायर और अन्य कबाड़ सामान रखा हुआ था। आग की लपटें भीषण थी। देर रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
तीन तरफ से पानी की बौछार शुरू की गई। हालांकि तब तक आग नजदीक वाले एक चार मंजिला मकान को चपेट में ले चुकी थी। आग के इस घर तक पहुंचने से पहले ही यहां रहने वाले लोग सुरक्षित बाहर निकल चुके थे।
पढ़ें- हल्द्वानी: गफूर बस्ती में आग लगने से पांच दुकानें और ऑटो जले
