Sonakshi Sinha ने कर ली सगाई! रिंग फ्लॉन्ट करते हुए मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नजर आईं एक्ट्रेस, देखें फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अचानक अपने फैंस को एक गुड न्यूज़ दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने इंगेजमेंट कर ली है। सोनाक्षी ने कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें …

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अचानक अपने फैंस को एक गुड न्यूज़ दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने इंगेजमेंट कर ली है।

सोनाक्षी ने कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो एक मिस्ट्री ब्वॉय के साथ दिख रही हैं, फ़िलहाल उन्होंने भी फोटो में मिस्ट्री ब्वॉय का चेहरा नहीं रिवील किया है। लेकिन हर फोटो में एक्ट्रेस अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

इन फोटोज में सोनाक्षी काफी खुश लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है!!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है…और मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकतीं। विश्वास नहीं कर सकती ये इतना आसान था’।

पढ़ें-बॉलीवुड सिंगर Roop Kumar Rathod ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के लिये गाया ‘दिल नाशी’

संबंधित समाचार