औरैया के पास नई दिल्ली गुवाहाटी सुपरफास्ट से टकराया ट्रैक्टर, टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सोमवार सुबह औरैया के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बच गया। जहां फफूंद स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग केंझरी के पास एक ट्रैक्टर अचानक से ट्रैक के पास आ गया और नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही (22450) नान स्टॉप ट्रेन से टकरा गया। ट्रैक्टर टकराने से ट्रेन पलटने से बाल-बाल बच गई …

कानपुर। सोमवार सुबह औरैया के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बच गया। जहां फफूंद स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग केंझरी के पास एक ट्रैक्टर अचानक से ट्रैक के पास आ गया और नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही (22450) नान स्टॉप ट्रेन से टकरा गया।

ट्रैक्टर टकराने से ट्रेन पलटने से बाल-बाल बच गई और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही ट्रेन के चालक ने कुछ दूरी पर ट्रेन रोकी। तेज धमाके के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही मौके पर रेल प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। यहां से ट्रैक्टर को तकरीबन एक घंटे में हटवाकर रेल यातायात दुरुस्त किया गया। इस दौरान अन्य कई ट्रेनें पीछे खड़ी रहीं। वहीं, नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही ट्रेन के लोको पायलट ने आनन फानन में गाड़ी रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

पढ़ें- मुरादाबाद : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, बेटी से मिलने जाते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार