हैती में आठ तुर्क नागरिकों का अपहरण, महिलाएं भी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोर्ट-ऑ-प्रिंस। हैती में तुर्की के आठ नागरिकों के अपहरण का मामला सामने आया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हैती 24 पोर्टल ने बताया कि अपहरण की यह घटना रविवार दोपहर क्रोक्स-डेस-बौक्वेट्स में हुई जब तुर्की के नागरिक बस में सवार होकर डोमिनिकन गणराज्य-हैती मार्ग से यात्रा पर जा रहे थे। पोर्टल ने अनुसार इव्स …

पोर्ट-ऑ-प्रिंस। हैती में तुर्की के आठ नागरिकों के अपहरण का मामला सामने आया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हैती 24 पोर्टल ने बताया कि अपहरण की यह घटना रविवार दोपहर क्रोक्स-डेस-बौक्वेट्स में हुई जब तुर्की के नागरिक बस में सवार होकर डोमिनिकन गणराज्य-हैती मार्ग से यात्रा पर जा रहे थे।

पोर्टल ने अनुसार इव्स मैरी चैनल ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि हैती सरकार को मामले की जानकारी है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने के आखिर में हैती के इसी इलाके में  डोमिनिकन गणराज्य के दूतावास के एक कृषि परामर्शदाता कार्लोस गुइलेन टैटिस का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उन्हें मुक्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- Russia Victory Day: ‘विजय दिवस’ पर यूक्रेन में रूसी सेना ने तेज किए हमले

संबंधित समाचार