अमरोहा: पिता के साथ बाग की रखवाली करने आई छात्रा को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में पिता के साथ बाग की रखवाली करने आई छात्रा को एक दर्जन के करीब कुत्तों ने नोच नोच कर घायल कर दिया। छात्रा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मेरठ रेफर कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर का है।सोमवार की सुबह आठ …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में पिता के साथ बाग की रखवाली करने आई छात्रा को एक दर्जन के करीब कुत्तों ने नोच नोच कर घायल कर दिया। छात्रा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मेरठ रेफर कर दिया।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर का है।सोमवार की सुबह आठ बजे कक्षा 6 की छात्रा कल्पना पुत्री जेवेन्द्र गांव से पिता के साथ बाग की रखवाली के लिए आई। पिता बेटी को बाग में छोड़कर बाग की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेने के लिए गांव चला गया। इसी दौरान एक दर्जन के करीब कुत्तों ने बाग की रखवाली कर रही छात्रा पर हमला बोल दिया।

कुत्तों के हमले में छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आस पास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने पीड़ित छात्रा के पिता को फोन पर जानकारी दी तो वह दौड़ता हुआ घटनास्थल पर पहुंचा देखा तो छात्रा कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल हो गई।आनन-फानन में पिता के द्वारा घायल छात्रा को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने छात्रा की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

आवारा जंगली कुत्तों के हमलों से कई गांवों में बच्चे घायल हो चुके हैं और कई की मौत हो चुकी है। लेकिन प्रशासन इन आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें:- अमृत विचार की खबर का असर: आखिरकार नगर निगम टीम ने पकड़ा छुट्टा सांड

संबंधित समाचार