शाहजहांपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा की कटरा शाखा में सेंधमारी, अंदर घुसे चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मीरानपुर कटरा की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पीछे की दीवार में सेंधमारी कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने शाखा प्रबंधक के केबिन में पहुंचे और यहां से निकलकर स्ट्रांग रूम तक गए लेकिन कामयाबी नहीं हासिल कर पाए। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को मामले की जानकारी सुबह हुई। सूचना पर पुलिस …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मीरानपुर कटरा की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पीछे की दीवार में सेंधमारी कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने शाखा प्रबंधक के केबिन में पहुंचे और यहां से निकलकर स्ट्रांग रूम तक गए लेकिन कामयाबी नहीं हासिल कर पाए। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को मामले की जानकारी सुबह हुई। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश की फुटेज मिली है। पुलिस को मौके से एक सीढी भी मिली है। पुलिस अभी मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

मीरानपुर कटरा में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खुदागंज रोड पर मुख्य चौराहे से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। शानिवार शाम को शाखा प्रबंधक वाईके सिंह बैंक बंद कर कर्मचारियों के साथ आवास पर निकल गए। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक बंद थी। रविवार रात करीब दो बजे चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार में छत के पास से नकब लगा दी और बैंक के अंदर घुस गए। चोर यहां से पहले शाखा प्रबंधक के केबिन में पहुंचे। यहां चोरों को जब कुछ नहीं मिला तो चोरों ने स्ट्रांग रूम की ओर रूख किया लेकिन चोर स्ट्रांग रूम को तोड़ पाने में सफल नहीं हो पाए। इस वजह से चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाए।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब बैंक खोली गई, तब फिर बैंक के अंदर सामान अस्त-व्यस्त देखकर बैंक कर्मी हैरत में पड़ गए। दीवार में ऊपर छत की तरफ दीवार में नकब देख समझ गए कि चोरी का प्रयास किया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी और सीओ तिलहर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बैंक कर्मचारियों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें एक नकाबपोश की फुटेज 3:15 बजे की दिखाई दी, जो आधे घंटे तक बैंक में रूका रहा। दूसरे साथी का केवल हाथ दिखा रहा है।

बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है, मामले की जांच की पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है, जिसमें एक नकाबपोश की फुटेज दिख रही है। बैंक से सामान चोरी होने की बात अभी तक सामने नहीं आई है।- प्रवीन सोलंकी, थानाध्यक्ष, मीरानपुर कटरा

ये भी पढ़ें-

शाहजहांपुर: केरल के राज्यपाल ने किया स्कूल का उद्घाटन

 

 

 

 

संबंधित समाचार