हरदोई: खरीददारी के बहाने चोरों ने मोबाइल शॉप पर किया हाथ साफ, गिरफ्तारी के साथ चोरी का माल हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस ने मोबाइल शॉप पर पहुंच कर वहां से मोबाइल चुराने वाले चोर को पकड़कर उसके कब्ज़े से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि थाने के अहिरोरी निवासी अंकित सिंह पुत्र पप्पू सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी कस्बे की बाज़ार में …

हरदोई। पुलिस ने मोबाइल शॉप पर पहुंच कर वहां से मोबाइल चुराने वाले चोर को पकड़कर उसके कब्ज़े से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि थाने के अहिरोरी निवासी अंकित सिंह पुत्र पप्पू सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी कस्बे की बाज़ार में मोबाइल शॉप है। बात 4 मई की सुबह की है। वह अपनी दुकान पर बैठा था।

इसी बीच गांव निवासी अटल पाल पुत्र सोने लाल उसकी दुकान पर सौदा लेने के लिए पहुंचा। आरोप है कि वह दुकान से सामान देने के लिए निकाल रहा था। इसी दौरान  अटल पाल ने दुकान के काउंटर पर रखा उसका एन्ड्राइड मोबाइल फोन चुरा लिया। पूछताछ करने पर उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद अंकित सिंह ने पुलिस को तहरीर दी।

एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया है कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी अटल पाल को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से चोरी किया गया मोबाइल बरामद करते हुए आरोपी अटल पाल को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें- बरेली: सुभाषनगर में मार्निंग रेड में पकड़ी बिजली चोरी

संबंधित समाचार