जयपुर में कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो लोगों ने गवाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कार द्वारा पीछे से बाइक को टक्कर मारने से उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गई एवं बाद में कार के भी पलट जाने से उसमें सवार तीन अन्य लोग घायल हो गये। थानाधिकारी अयूब खान ने बताया कि परबतसर से …

जयपुर। राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कार द्वारा पीछे से बाइक को टक्कर मारने से उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गई एवं बाद में कार के भी पलट जाने से उसमें सवार तीन अन्य लोग घायल हो गये।

थानाधिकारी अयूब खान ने बताया कि परबतसर से रूपनगढ की तरफ जा रही बाइक को एक तेज गति की कार ने टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार सवार नेमीचंद (25) मुकेश (20) उछलकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खान के अनुसार इसी बीच कार पलट जाने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। घायलों को उपचार के लिये रूपनगढ के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-

दिव्यांग मामले पर इंडिगो के सीईओ ने जताया दुख

 

 

संबंधित समाचार